समस्त जिले की शराब दुकानों पर मूल्य सूची का प्रकाशन अनिवार्य हो।

उज्जैन (हरीश सिंह गुड़पलिया) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ लाक डाउन के बाद खोली गई समस्त जिलों की शराब दुकान में ग्राहकों के साथ मनमाने दाम वसूल कर खुले आम लूटा जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता के साथ न्याय नहीं किया है, मजदूर वर्ग का शोषण शराब माफियाओं के साथ मिलकर आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से शराब दुकान पर अधिक मूल्य वसूल कर लोगों को ठगा जा रहा है। आज के समय में सरकार को नोटिस जारी कर समस्त दुकान पर शराब के मूल्य की दर निर्धारित कर सूची जारी करना चाहिए।